logo

भाजपा नेता कैलाश दास के द्वारा इन दिनों जोर शोर से पूरे सारंडा मंडल मे जन सम्पर्क एवं लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

न्यूज रिपोर्टर गुआ :- लोक सभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों भाजपा नेता सह सारंडा मंडल के अध्यक्ष कैलाश दास एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से जन सम्पर्क एवं लाभार्थी सम्पर्क अभियान सारंडा मंडल के गुआ, बड़ाजामदा, किरीबुरू, करमपदा कोटगढ़ समेत कई गांवों कस्बों मे चलाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस बार पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी के तौर पर सिंहभूम की सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के उपर दांव लगाया है और यह सीट भाजपा किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है। इसी को देखते हुए भाजपा नेता एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कई कार्यक्रम सारंडा मंडल समेत पूरे जिला भर मे चला रहे हैं। सारंडा मंडल अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार हम लोक सभा चुनाव मे पूरे 14 सीट पर जीतने जा रहे हैं साथ ही 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने वाले हैं। इस बार झारखंड की जनता विधानसभा चुनाव मे भी जेएमएम और कांग्रेस को सबक सिखाने वाली है। यहां की सरकार लोगों को केवल धोखा देने का काम कर रही है।उन्हों ने बताया कि यहां के लोगों को जिनका ग्रीन कार्ड बना है उनको 6 महीने से राशन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही अबुवा आवास योजना के नाम पर केवल लोगों से उगाही कर रही है ये सरकार भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा संचालित योजनाओं पर भी यहां की सरकार कुंडली मार कर बैठी है इसको लोगों तक पहुंचने नही दिया जा रहा है चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो या फिर आयुषमान योजना झारखंड सरकार नही चाहती है कि इस का लाभ यहां की गरीब जनता को मिले। कैलाश दास ने पश्चिमी सिंहभूम की जनता से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा को लोकसभा चुनाव मे भारी जीत दिलाने की अपील की है।

172
51900 views